diwali horizontal

विजेता टीम को समाज सेवी ने किया सम्मानित

0 213

उन्नाव : ग्रामपंचयत बेहटा के समाज सेवी पंकज त्रिवेदी ने सेमी फाइनल मैच में जीत दर्ज कर गांव का नाम रोशन करने वाली 13 सदस्यीय क्रिकेट टीम को सिध्देश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में ग्यारह हजार रुपए व मोमेंटो देकर तथा मुह मीठा कराकर सम्मानित उत्साह वर्धन किया,पंकज त्रिवेदी ने कहा कि यह छोटे छोटे बच्चे देश का भविष्य है इनको आगे बढ़ने में हम सभी को सहयोग करना चाहिए,सम्मानित होने वाली बेहटा टीम के कैप्टन सोनू गुप्ता ने कहा कि हम लोग अपने गांव का नाम क्रिकेट टीम के साथ काफी उचाईयों तक ले जाना चाहते हैं।

टीम में कैप्टन सोनू गुप्ता,विकेट कीपर अवधेश सविता,अजीम अहमद,जीतू सिंह, शिवम मिश्रा,बब्बन सिंह,गोलू विमल,हर्ष,आकाश बाजपेयी,विशाल,राज,जीत सिंह, श्यामू आदि को सम्मानित किया गया,इस अवसर पर नरेश शर्मा,गोवर्धन,सगीर अहमद,राजा माली,आनन्द,महादेव,मयंक,हरी शंकर,रिजवान,लल्ली,अलोपी, शिवप्रसाद सहित करीब आधा सैकड़ा लोग उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.