diwali horizontal

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चैधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सभा का किया आयोजन

0 161

शुक्लागंज,उन्नाव : समाजवादी पार्टी शुक्लागंज इकाई द्वारा शिविर कार्यालय में चैधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सभा का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने चैधरी चरण सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके दिखाए हुए रस्ते पर चलने का संकल्प लिया संयोजन शुभ गुप्ता का रहा जिसमें सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि चैधरी चरण सिंह एक महान समाजवादी राजनेता और देश के पांचवे प्रधानमंत्री थे भारत में उन्हें किसानों की आवाज बुलन्द करने वाले नेता के तौर पर देखा जाता है हालांकि वे भारत के प्रधानमंत्री बने पर उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री बनने से पहले चरण सिंह ने भारत के गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री के तौर पर भी कार्य किया था

 

प्रान्तीय व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष व सभा के संयोजक शुभ गुप्ता ने कहा की चरण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे और उसके पूर्व दूसरे मंत्रालयों का कार्यभार भी संभाला था वह महज 5 महीने और कुछ दिन ही देश का प्रधानमंत्री रह पाए और बहुमत सिद्ध करने से पहले ही त्यागपत्र दे दिया उन्होंने ने कहा कि गांधी का आदर्श, नेहरू की संवेदना, सरदार पटेल की प्रशासनिक काबिलियत के उन्माद का मिश्रण उनके व्यक्तित्व में दिखा समाजवादियों ने कहा कि आज अखिलेश यादव चैधरी साहब के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर किसानों के संघर्ष को मजबूती देने का काम कर रहे हैं,इस मौके पर डॉ अरुण सविता,राजन कनौजिया, दीपू ,अनिल सिंह,गप्पू गुप्ता,राजेन्द्र,वसीम,फुरकान आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.