diwali horizontal

समाजवादी पार्टी का आरोप- फर्रूखाबाद के बूथ पर EVM में साइकिल का चिह्न ही नहीं

0 227

लखनऊ : यूपी में तीसरे चरण के मतदान के बीच दोपहर डेढ़ बजे तक कई जगहों से ईवीएम खराब होने की खबरें आईं। इस बीच, विपक्षी दल सपा ने आरोप लगाया कि फर्रुखाबाद की 193 अमृतपुर विधानसभा के बूथ नंबर 38 पर ईवीएम में साइकिल चुनाव चिन्ह ही नहीं है। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले दल ने इस बाबत चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की गुहार लगाई है।

इस बीच, सपा ने दावा किया कि कानपुर नगर की कानपुर कैंट विधानसभा 216 पर बूथ संख्या 276 पर ईवीएम खराब हो गई। बिल्हौर विधानसभा 209 की बूथ संख्या नौ पर प्रशासन की उपस्थिति में फर्जी वोट डाले जा रहे हैं, जबकि कन्नौज जिले की विधानसभा तिरवा-197 बूथ संख्या 214 पर पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह ने बूथ एजेंट सुमित कश्यप को मारा और जान से मारने की धमकी दी है। सपा का आरोप है कि जिला प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।

बता दें कि यूपी में तीसरे चरण के मतदान के तहत सुबह 11 बजे तक 21.18 फीसदी वोटिंग हो गई, जबकि पंजाब में सभी विस सीटों के लिए इतने समय तक 17.17 फीसदी मतदान हुआ।

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार सुबह 11 बजे के आस-पास सैफई में वोट डालने पहुंचे। उनके साथ इस दौरान पत्नी डिंपल यादव भी थीं। यादव जैसे ही पोलिंग बूथ के पास पहुंचे, सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम जुट गया और “अखिलेश भैया जिंदाबाद” के नारे लगने लगे। बता दें कि वह करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जो कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रही है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मतदान के बाद कहा- कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई

उ.प्र. में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया? जसवंतनगर में मतदान के बाद यादव ने आगे दावा किया, “बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। यूपी के किसान इन्हें माफ नहीं करेंगे। हमने पहले दो चरणों में शतक लगाया है और इस चरण में भी सपा और गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.