
लखनऊ में समाजवादी पार्टी का जोरदार हंगामा-प्रदर्शन।
लखनऊ: लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी का जोरदार हंगामा-प्रदर्शन किया। सपा युवजन सभा, सपा छात्र सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी और सदस्यों ने पोस्टर , बैनर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एक संस्थान के खिलाफ था। कार्यकर्ताओं ने कहा- ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेंगे। हंगामे के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
‘सपा के खिलाफ दुष्प्रचार’
प्रदर्शन में शामिल सपा नेता अनीस राजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी को लगातार टारगेट किया जा रहा है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और नेताजी मुलायम सिंह के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार हो रहा है। पार्टी के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी में सभी लोगों का सम्मान है, अखिलेश यादव हमारे नेता है जो पार्टी के संस्थापकों से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान और अधिकार देते हैं। जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, हम लोग उसके खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं और आगे भी ये विरोध जारी रहेगा।