diwali horizontal

कोविड जांच हेतु शिविर लगा छात्रों व रसोइयों का लिया नमूना।

0 209

41 छात्र व तीन रसोइयों का आरटी पीसीआर से लिया सैंपल ।

वजन, लंबाई व आंखो का परीक्षण कर जाना स्वास्थ्य का हाल ।

राजापाकड़/कुशीनगर : दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमा पट्टी के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही के चिकित्सक दल ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित कर छात्रों व रसोईया का कोविड 19 जांच के लिए आरटी पीसीआर सैंपल लिया व स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

सीएचसी के मेडिकल आफिसर डा. सुभाष यादव, डा. पूनम यादव,  प्रयोगशाला सहायकगण राहुल सिंह व आशुतोष तिवारी की टीम ने कक्षा 7, कक्षा 4 व कक्षा 2 में नामांकित 66 छात्रों के सापेक्ष उपस्थित 41 छात्रों व तीन रसोइया क्रमशः मीना, मंजू व किसनावती देवी का उक्त विधि से नमूना लिया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के तहत सभी बच्चों का वजन, लंबाई, आंखों की जांच की गई। एक छात्रा का वजन कम पाए जाने पर उसे सीएचसी रेफर किया। चिकित्सकों ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई, प्रतिदिन सुबह और सायं दांत साफ करने व गर्म पानी, हरी पत्तेदार सब्जी, पौष्टिक आहार लेने को प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, शिक्षक गण धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनिता कुशवाहा, नेहा, रानी, सुग्रीव, श्रेयांश, सुधा, अमृता, श्वेता आदि छात्र मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.