diwali horizontal

संजय निषाद ने लोकभवन में मुख्यमंत्री से की मुलाकात

10वें संकल्प दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का दिया निमंत्रण

0 113

लखनऊ। राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी व कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डॉ.संजय कुमार निषाद ने लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मौके पर संजय निषाद ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि निषाद पार्टी का 10वां संकल्प दिवस कार्यक्रम 13 जनवरी को गुरु गोरक्षनाथ की पवित्र भूमि पर प्रस्तावित है। संजय निषाद ने मुख्यमंत्री को निषाद पार्टी के 10वें संकल्प दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में
बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के सफल होने की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में शिरकत करने की स्वीकृति भी प्रदान की। साथ ही उन्होंने कहा कि निषाद राज जयंती को भव्य व विशाल बनाने के लिए जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
संजय निषाद ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आत्मबल सखा महाराजा गुह्य राज निषाद की मिलन स्थली व अद्भुत किले श्रृंगवेरपुर धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने पर साथ ही भगवान श्रीराम एवं महाराज गुह्य राज की गले लगी मूर्ति लगाने को लेकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
श्री निषाद ने निषाद पार्टी गठबंधन को उत्तर प्रदेश सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों एवं निगम या बोर्ड में कार्यकर्ताओं के समाहित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकारी आवास संघ के निदेशक राम ललित चौधरी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.