diwali horizontal

सरदार पटेल की जयन्ती एकता दिवस के रूप में मनाई गई!

0 56

 सरदार पटेल की जयन्ती एकता दिवस के रूप में मनाई गई!

बोदरवार, कुशीनगर: स्थानीय बाजार स्थित भगवन्त पाण्डेय पी जी कालेज में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाई गई।कार्यक्रम में सरदार पटेल जी के चित्र पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार पाण्डेय माल्यार्पण  किया और अपने संबोधन में सरदार पटेल जी‌ द्वारा भारत के एकीकरण में योगदान को याद करते हुए कहा कि ‌भारतीय लोकतंत्र सदैव इसके लिए ॠणी रहेगा । इस अवसर पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं के लिए सरदार पटेल जी के जीवन पर आधारित निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता में आयोजन किया लिया।
उक्त अवसर पर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डी० पी० राव,सुधीरपति त्रिपाठी,अरुण दुबे,जयहिंद यादव, सुशीलगुप्ता,मेनका सिंह,वंदना यादव इत्यादि प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.