diwali horizontal

सरेनी विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का भूमि पूजन कर किया लोकार्पण

0 176

रायबरेली :  सरेनी विधानसभा के विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने ब्लॉक क्षेत्र के पहुरी ग्राम सभा में भूमिपूजन और शिलापट्टिका का अनावरण कर मार्गो का किया लोकार्पण। एक करोड़ चालीस लाख रुपये की अनुमानित लागत से पहुरी ग्राम सभा का कायाकल्प किया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय पहुरी की बाउंड्री वाल का निर्माण , मेंन रोड़ से लेकर उदयभान सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग,पहुरी से शीतलखेड़ा सम्पर्क मार्ग,पहुरी लोनियन खेड़ा से निहाली खेड़ा तक सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन कर लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में बीडीओ सरेनी, कोतवाल, बृजेश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, शिव प्रकाश पाण्डेय वरिष्ठ भाजपा नेता, राघवेन्द्र सिंह, रामू मण्डल अध्यक्ष सरेनी भाजपा, आशुतोष शुक्ला मण्डल अध्यक्ष लालगंज भाजपा,आलोक शुक्ला,मोहन सिंह, प्रताप बहादुर सिंह, रणंजय सिंह रवि सिंह, मनोज सिंह, रामू, हरीश सिंह, देवेन्द्र सिंह, अजय सिंह, शानू सिंह आदि समस्त ग्रामसभावासी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.