diwali horizontal

सरोजनीनगर पुलिस ने एक शातिर चोर को दबोचा

0 179
लखनऊ :  सरोजिनी नगर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार नए टायर, दो पुराने टायर, एक एलईडी तथा एक छोटा हाथी डाला बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सरोजिनी नगर महेंद्र सिंह ने बताया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर स्कूटर इंडिया पेट्रोल पंप के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद जब्बार निवासी ग्राम बरगदवा खेड़ा काशीपुर तहसील संडीला हरदोई बताया है। अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.