diwali horizontal

 सऊदी एयरलाइन के विमान में खराबी,लैंडिंग के दौरान पहिए से निकली भारी चिंगारी और धुआं,मच गया हडकम्प!

0 82

 सऊदी एयरलाइन के विमान में खराबी,लैंडिंग के दौरान पहिए से निकली भारी चिंगारी और धुआं,मच गया हडकम्प!

Chaudhry Charan Singh International Lucknow Airport:  हज यात्रियों को लेकर लखनऊ पहुंचे विमान के पहिए से अचानक धुआं निकलने लगा। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

 

हज यात्रियों को लेकर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे विमान में लैंडिग के दौरान कुछ तकनीकी खामी आ गई। इससे विमान के पहिए से धुआं निकलने लगा। पायलट ने इसकी सूचना तत्काल ट्रैफिक कंट्रोलर को दी। सूचना पर एयरपोर्ट पर मौजूद फायर टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने पानी का छिड़काव करके स्थिति को संभाला। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सभी ने राहत की सांस ली। बताया गया कि विमान में करीब 250यात्री सवार थे। यह विमान सऊदी अरबिया एयरलाइंस का है। घटना रविवार सुबह की है। विमान जेद्दा से उड़ान भरकर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा था। लैडिंग के दौरान पहियों से धुआं निकलने लगा। सूचना पर विमान बचाव और अग्निशमन (ARFF) की टीम मौके पर पहुंची। सऊदी टीम के साथ मिलकर धुएं को नियंत्रित किया गया।  इस दौरान विमान को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। इस वजह से हवाई अड्डे के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। कहीं न कहीं बड़ा हादसा टल गया। विमान अभी भी लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.