diwali horizontal

लक्ष्मीपुर को हराकर सवांगीपट्टी ने जीता फाइनल वाईपीएल मैच

0 79

कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार यादव टोला में आयोजित वाईपीएल मुकाबले के फाइनल मैच में सवांगीपट्टी ने लक्ष्मीपुर को हरा विजेता बना। यादव क्रिकेट ग्रुप द्वारा आयोजित रात्रि दुग्गी मैच की शुरुआत सोमवार से शुरू हुआ। तीन रात तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में 16 टीमो ने हिस्सा लिया। पहली रात आठ टीमो ने जोर आजमाईस करते हुए चार टीम अगले दौर में पहुँची। बाकी टीम इस लीग से बाहर हो गयी। बाकी सेमीफाइनल में पहुँची चार टीमो का रोमांच मुकाबले के बाद फाईनल लक्ष्मीपुर और सवांगीपट्टी के बीच खेला गया। जिसमे सवांगीपट्टी विजेता रही।
यादव टोला मथौली बाजार में चल रहे यादव प्रीमियम लीग रात्रि दुग्गी मैच में चार चार ओवरों के मैच का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। सेमीफाइनल में पहले मैच की शुरुआत में मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक वर्मा रहे। जो ख़बराभार और लक्ष्मीपुर के बीच खेला गया। जिसमें लक्ष्मीपुर ने 32 रनों के लक्ष्य पर ख़बराभार 17 रनों पर सिमट गई। दूसरे मुकाबले में मुख्य अतिथि समाजसेवी अंगद सिंह रहे। जिसमे सवागीपट्टी के 24 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ही रन बना पाई। इस प्रीमियम लीग के फाईनल मैच की शुरुआत मथौली के पूर्व प्रधान कृष्णमणि उर्फ बब्लू त्रिपाठी रहे। फाइनल मुकाबला लक्ष्मीपुर और सवांगीपट्टी के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित चार ओवरों के मैच में सवांगीपट्टी टॉस जीत बल्लेबाजी किया और 28 रनों का लक्ष्य रखा । जिसका पीछा करते हुए लक्ष्मीपुर निर्धारित चार ओवरों में पाँच विकेट खो कर महज 17 रन ही बना पाई। विजेता और उप विजेता टीम को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। इस दौरान अमन यादव, आशुतोष यादव, मंदीप यादव, धर्मबीर यादव, विक्की यादव, विशाल यादव, रामपुकार यादव, विकास यादव, दीपक यादव, अभिमन्यु यादव, राज, प्रिंस यादव, दिनेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.