
उरई (जालौन) मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार को ग्राम टीहर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में थाना प्रभारी रामपुरा राजीव कुमार बेस व उपनिरीक्षक सुशील पराशर व महिला आरक्षी द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें उपनिरीक्षक सुशील पराशर द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में बताया गया की विद्यालय परिवेश, विद्यालय की गाड़ियों, घर के आसपास कहीं भी महिलाएं और बालिकाएं छेड़छाड़ या भद्दे कमेंट का शिकार होती हैं।वहीं इस अवस्था में उन्हें तुरंत अपने माता -पिता एवं अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए ।वही महिला आरक्षियों ने बालिकाओं को अमर्यादित व्यवहार होने पर 1098 अथवा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा साइबर क्राइम के लिए 112,181,1076 पर संपर्क कर सकते हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत विभाग की ओर से महिलाओं व बेटियों को स्वावलंबी बनाने के कार्य पर बल दिया जा रहा है।इस संबंध रामपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार बेस ने बताया कि महिला मिशन शक्ति के तहत स्कूल की छात्राओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। छात्राओं को महिला संबंधी जानकारी दी जा रही हैं व महिला आरक्षियों द्वारा स्कूलों में जाकर छात्राओं को व गांव में जाकर बालिकाओं को जागरुक करने का लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें उन्हें महिला सुरक्षा संबंधित सहित अन्य जानकारियां दी जा रही है।