
लखनऊ में स्कूलों के समय में बदलाव!
लखनऊ: लखनऊ में लगातार बढ़ती ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। DM के आदेश के अनुसार जनपद के सभी कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में पढ़ाई अब सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू की जाएगी।यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्डों से संचालित सरकारी और निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। स्कूल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कक्षा का संचालन सुबह 9 बजे से पहले न किया जाए। आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश!

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में आदेश के पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन ने यह भी बताया कि इस आदेश की प्रमाणिकता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट lucknow.nic.in पर देखी जा सकती है। सूचना विभाग को आदेश का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन तक यह जानकारी समय पर पहुंच सके।