diwali horizontal

गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचे एसडीएम डा. अमरेश कुमार ने सुरक्षाकर्मियों के साथ बॉर्डर का जायजा लिया।

0 155

 

गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचे एसडीएम, लिया जायजा
-बार्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को 24 घंटे दिये निगरानी के निर्देश
-बॉर्डर पर होने वाली हरकतों के साथ जाना सुरक्षाकर्मियों का हाल

पलियाकलां-खीरी :  भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचे नवागत एसडीएम अमरेश कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ बॉर्डर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की समस्याओं के बाबत जानकारी भी हासिल की भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर को कोरोना वायरस की दस्तक के बाद मार्च माह में बंद कर दिया गया था। वायरस की दस्तक से पूर्व इस बॉर्डर पर बड़ी संख्या में भारतीय व नेपाली नागरिकों का आवागमन एक से दूसरे देश के लिए होता था और बॉर्डर से सटी मंडियों में भी रौनक बनी रहती थी। लेकिन वायरस की दस्तक के बाद से बॉर्डर से सटी मंडिया अभी तक वीरान पड़ी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी व पुलिस 24 घंटे जंगल से लेकर नदी घाटों के रास्तों पर नजर गड़ाए हुए हैं

एसडीएम पूजा यादव के स्थानांतरण के बाद पलिया तहसील की कमान एसडीएम डॉक्टर अमरेश को सौंपी गई है। चार्ज लेने के बाद पहली बार एसडीएम भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचे और जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने सुरक्षाकर्मियों से विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की साथ ही उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.