diwali horizontal

अवैध कब्जेदारों को एसडीएम ने दिया सप्ताह भर का अल्टीमेटम

0 175

.

बसपा नेता समेत आधा दर्जन को नोटिस

.
बाराबंकी :  शासन प्रशासन की मंशानुरूप नपाप क्षेत्र को स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण में बाधक बन रहे अराजकतत्व, दबंगो एवं अवैध कब्जेदारो की अब खैर नहीं। जिले के एक दोन दर्जा अफसर ने ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्ती से निपटने का बीड़ा उठाया है। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका परिषद नवाबगंज में उपजिलाधिकारी एवं बतौर अधिशाषी अधिकारी दायित्व का निर्वहन कर रहे अभय कुमार पाण्डेय ने सरकारी सम्पत्ति पर अतिक्रमण व अवैध रूप से कब्जा जमाये अराजक तत्वों को नोटिस भेजकर सप्ताह भर के अन्दर खाली कराने का फरमान जारी किया है।

बताते चलें कि एसडीएम सदर श्री पाण्डेय ने आवास विकास कालोनी वार्ड स्थित लार्ड बुद्धा पार्क के सौंदर्यीकरण के सम्बन्ध में मौका मुआयना किया। जहाँ पाया गया कि पार्क भूमि पर आवास विकास निवासी सुरेशचन्द्र गौतम द्वारा चार आरसीसी पिलर लगाकर अवैध रूप से कब्जा किया गया है।

इसके साथ ही स्थानीय रोहित, सुजीत शाह, बृजेश कुमार, धीरज सिंह व संजय मिश्रा द्वारा भी अवैध कब्जेदारी की गई है। एसडीएम/अधिशाषी अधिकारी  पाण्डेय द्वारा नपाप अध्यक्ष के निर्देश उपरांत सभी कब्जेदारो को नोटिस भेजी है। कब्जेदारो को स्पष्ट कहा गया है कि नोटिस प्राप्त के एक सप्ताह के अंदर उक्त अतिक्रमण एवं कब्जे को हटाकर नगर पालिका को लिखित रूप में सूचित करें। जिससे पार्क सौंदर्यीकरण के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जा सके। पत्र में अवैध कब्जा न हटाये जाने पर कब्जेदारो के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की बात कही गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.