diwali horizontal

माध्यमिक शिक्षक संघ ने भीषण गर्मी में विद्यालयों को 30 जून तक बंद रखने या समय बदलने की मांग

0 101

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को सम्बोधित भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए परिषदीय विद्यालयों को 30 जून तक बंद रखने या समय परिवर्तन करने के संबंध में बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा।इस दौरान जिलाधिकारी की अनुपस्थित में अपर जिलाधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा दिया। साथ ही सहायक शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल को भी एक प्रति इस आशा से प्रेषित की। जिसे वह उन्हें आगे उच्च अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई करवायें।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ के अध्यक्ष सुरेश जयसवाल ने बताया कि संघ द्वारा यह मांग रखी गई हैकि विद्यालयों अगर बंद नहीं किए जा सकते तो कम से कम विद्यालयों का समय प्रातः 7 से 11बजे तक किया जाए।अगर ऐसा नहीं हुआ तो अत्यधिक गर्मी बढ़ने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।इस अवसर पर सुरेश जयसवाल के साथ महामंत्री प्रभात कुमार श्रीवास्तव गोसाईगंज के अध्यक्ष विनोद राय मोहिंदर पांडे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.