diwali horizontal

सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली

0 121

 

लखनऊ : सचिवालय के बापू भवन में अपर मुख्य सचिव नगर विकास (IAS) रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने सोमवार की दोपहर खुद को लाइसेंसी असलहे से गोली मार ली। साथी कर्मचारियों के मुताबिक, विशंभर दयाल बीते कुछ दिनों से उदास सा रहता था वो अवसाद का शिकार था हालांकि, उसने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, लोहिया हॉस्पिटल के सीएमएस डॉक्टर भटनागर ने बताया कि विशंभर दयाल के सिर में गोली रह गई है। सिटी स्कैन हो गया है, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है

 

आपको बता दें कि हुसैनगंज स्थित सचिवालय के बापू भवन के आठवें तल पर रूम नम्बर 824 में अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मार कर आत्महत्या की कोशिश की है। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। विशंभर दयाल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। निजी सचिव के खुद को गोली से उड़ाने की अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, विशंभर पिछले कुछ दिनों से अवसाद का शिकार था। साथी कर्मचारियों की माने तो कुछ दिनों से वह गुमसुम सा रहता था ASP हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में खुद को गोली मार ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.