diwali horizontal

कमेला कॉलोनी में लगाया जायेगा सैग्रीगेशन प्लांट सहायक नगरायुक्त ने किया पार्षद के साथ स्थल निरीक्षण

0 110

सहारनपुर : कमेला कॉलानी में जहां कूडे़ का पहाड़ खड़ा था अब उसी स्थान पर निगम द्वारा सैग्रीगेशन प्लांट लगाया जायेगा तथा आसपास के तालाबों को उनका प्राचीन स्वरुप लौटाते हुए सौंदर्यीकरण भी किया जायेगा। नगर निगम और एसडीए के संयुक्त प्रयास से यह योजना सिरे चढ़ेगी। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने प्लांट के लिए चयनित स्थल का शुक्रवार को निरीक्षण किया। कमेला कॉलोनी में निगम के तालाबों व आस पास के क्षेत्रों में लंबे समय से कूड़ा कचरा डाला जा रहा था नतीजा ये हुआ कि धीरे धीरे वह तालाब भी कूड़े से पट गये और वहां कूड़े का एक बड़ा पहाड़ सा खड़ा हो गया।

इस क्षेत्र से कूड़ा हटाने की मंाग काफी समय से चली आ रही थी। कहते है कि बारह बरस में कुरढ़ी के भी भाग जात जाते है। अब ये कहावत यहां कमेला कॉलोनी में चरितार्थ होने जा रही है। कूड़े की चट्टान को काटकर निगम द्वारा वहां से काफी कूड़ा अन्यत्र डाला गया है जबकि बाकि को अभी वहीं फैलाकर समतलीकरण किया जा रहा है। यह काम अभी जारी है। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने आज कार्य की प्रगति की जानकारी ली और स्थलीय निरीक्षण किया।सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि उक्त स्थल पर निगम द्वारा एक सैग्रीगेशन प्लांट लगाया जायेगा।

जो वहां फैलाये गए कूडे़ से प्लास्टिक, मिट्टी और खाद को अलग अलग करेगा। प्लास्टिक को कॉम्पेक्ट कर उसे पुर्नचक्रण के लिए भेज दिया जायेगा और खाद का उपयोग खेती बागवानी के लिए किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र में निगम के 16 तालाब है जिन्हें पुर्नजीवित करते हुए उनका सौंदर्यीकरण भी कराया जायेगा। इनमें से कुछ तालाबों के लिए एसडीए द्वारा टेंडर भी किये गए है। स्थल निरीक्षण के समय पार्षद गुलशेर, पर्यावरण सहायक संजय सैनी आदि भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.