diwali horizontal

मिशन शक्ति को लेकर विभाग में सेमिनार का आयोजन

0 78

लखनऊ :  में आज वाणिज्य कर विभाग ने मिशन शक्ति को लेकर विभाग में सेमिनार का आयोजन किया जहां विभाग की तमाम महिला अधिकारियों और महिला कर्मचारियों ने सेमिनार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया सेमिनार में महिलाओं से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई  सेमिनार में वाणिज्य कर विभाग की कमिश्नर मिनिस्ती एस ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वाभलम्बन पर जोर डाला उन्होंने कहा कि आज योगी सरकार महिलाओं के लिए लगातार प्रयासरत है लेकिन अभी भी तमाम ऐसे मुद्दे पर जिनपर ध्यान देने की जरूरत है उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने घर परिवार के लिए तोह समय निकाल लेती है लेकिन अपने लिए अपने स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी समय नही निकालती और यही वजह है जिसकी वजह से महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है   सेमिनार में केजीएमयू की सीनियर डॉक्टर और महिला रोगों की विशेषज्ञ अमिता पांडेय ने महिलाओं से जुड़े तमाम रोगों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.