diwali horizontal

किसान दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी

0 159

 

बाराबंकी  : केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार कृषकों के उत्थान हेतु प्रयासरत है। कृषकों का स्तर ऊपर उठाने एवं कृषि निवेशों की व्यवस्था हेतु पर्याप्त धनराशि की उपलब्धता हेतु भारत सरकार के स्तर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रारम्भ किया गया है। उक्त बात भाजपा सांसद उपेन्द्र रावत ने ग्राम पल्हरी में एक दिवसीय किसान मेला हुआ। किसान गोष्ठी में कहीं। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने, जैविक खाद के प्रयोग एवं वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता के बारे में अवगत कराते हुये बताया गया कि सरकार लगातार कृषकों के उत्थान हेतु प्रयासरत है। कृषकों का स्तर ऊपर उठाने एवं कृषि निवेशों की व्यवस्था हेतु पर्याप्त धनराशि की उपलब्धता हेतु ही प्रधानमंत्री, भारत सरकार के स्तर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रारम्भ किया गया है।

जिसके अन्तर्गत कृषकों को प्रत्येक 03 माह पर 2000 रुपये की किस्त उनके बैंक खातों में सीधे प्राप्त हो रही है। उन्होने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया है कि सम्मान निधि पाने से अवशेष जनपद के लगभग 18000 कृषकों का डाटा भी शीघ्रतिशीघ्र सुधार कराया जाये ताकि उनके खातों में सम्मान निधि की धनराशि प्रेषित हो सके। भाजपा सांसद ने आगे बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा जनपद के एक कृषक राम बाबू मिश्र से संवाद किया जायेगा जिसका सजीव प्रसारण भी सभी विकास खण्डों में किया जायेगा। यह जनपद के लिये अत्यन्त गौरव का विषय है। उन्होंने कृषकों का आहवान किया कि नई उन्नत तकनीक एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में भी आगे बढ़कर दिखायें एवं राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर अपनी उपस्थिति दर्ज करायें।

उप कृषि निदेशक ने गोष्ठी में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों एवं कृषकों को धन्यवाद देते हुए बताया कि किसान सम्मान एक दिवसीय किसान मेला कृषक संगोष्ठी का समापन करते हुये मुख्य अतिथि को आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। गोष्ठी में विकास खण्ड स्तर पर विभिन्न फसलों में अधिक उत्पादकता प्राप्त करने वाले कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 7000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये एवं विकास खण्ड स्तर पर सर्वोच्च उत्पादक प्राप्त करने वाले कृषक को 2000 रुपये की पुरस्कार धनराशि उनके बैंक खातों में डीबीटी द्वारा प्रेषित कराई जायेगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक (शोध), बीरेन्द्र कुमार वर्मा, उप कृषि निदेशक, अनिल कुमार सागर, जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रीति किरन बाजपेई, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. कौशलेन्द्र पाल सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी (कुर्सी) अरूणेश प्रताप सिंह, सहायक निदेशक(मत्स्य) वीएस चैरसिया सहित कृषक एवं सम्वर्गीय विभागों के जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ विकास खण्ड निन्दूरा के ब्लाक प्रमुख विजय कुमार शुक्ल, प्रगतिशील कृषक बृजेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय कृषक एवं महिला कृषक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.