
उन्नाव : 15 जनवरी दावतुल हक उमर सोसाइटी की जानिब से भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सैफुद्दीन किचलू की जयंती के अवसर पर मरियम मॉडर्न स्कूल एबी नगर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्टी को संबोधित करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष जनाब मोहम्मद अहमद ने कहा कि सैफुद्दीन किचलू एक भारतीय स्वतंत्रा सेनानी वकील थे और भारतीय राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता थे इनका जन्म पंजाब के अमृतसर में 15 जनवरी को 1888 में हुआ था सैफुद्दीन किचलू उच्च शिक्षा के लिए विदेश चले गए और कैंब्रिज विद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल कीऔर लंदन से बार एट ला की डिग्री तथा जर्मनी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत 1915 में भारत वापस लौट आए यूरोप से वापस लौटने पर इन्होंने अमृतसर से वकालत का अभ्यास (प्रैक्टिस) शुरू कर दीइन्हें अमृतसर की नगर निगम समिति का सदस्य बनाया गया तथा उन्होंने पंजाब में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन किया सन 1919 में किचलू ने पंजाब में एंटी राष्ट्र एक्ट आंदोलन की अंगवाई की उन्होंने खिलाफत और असहयोग आंदोलन में सक्रिय रूप में भाग लिया और जेल गए रिहाई के पश्चात उन्हें ऑल इंडिया खिलाफत कमेटी का अध्यक्ष चुना गया सन् 1924 में किचलू को कांग्रेस का महासचिव चुना गया
जब जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित किया गया तो उस समय इन्हें कांग्रेस की लाहौर समिति का सभापति बनाया गया था विभाजन से पूर्णत खिलाफ थे जनाब अहमद ने कहा कि किचलू का जन्म पंजाब के अमृतसर में अजीजुद्दीन किचलेव और दान बीवी के कश्मीरी मुस्लिम परिवार में हुआ था उनके पिता के पास एक पश्मिना और केसर व्यापार व्यवसाय था और मूल रूप से बारामुला के ब्राह्मण परिवार से संबंधित था उनके पूर्वजों प्रकाश राम किचलेव , इस्लाम और उनके दादा में परिवर्तित हो गए थे अहमद जो 19वीं शताब्दी के मध्य में 1871 की कश्मीरी अकाल के बाद कश्मीर से चले गए थे किचलेव अमृतसर में इस्लामिया हाई स्कूल गए बाद में कैंब्रिज विश्वविद्यालय से बीए प्राप्त किया और पीएचडी भारत में कानून का अभ्यास करने से पहले जर्मन विश्वविद्यालय से अपनी वापसी पर उन्होंने अमृतसर में अपना कानूनी अभ्यास स्थापित किया और जल्द ही गांधी के संपर्क में आए 1919 में वह अमृतसर शहर के नगर आयुक्त चुने गए थे
ऐसे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिलेश अवस्थी,आफाक खान,इकराम मोहम्मद फरीदी,दिलशाद अहमद दिलेर, संजय जयसवाल, मोहम्मद जाबिर,फैज खान,मोहम्मद नफीस अहमद,आसिफ हुसैन,मून भाई,शबाब हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।