diwali horizontal

दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी दो मासूमों की गला काटकर हत्या के बाद शव को धान के खेंत में फेंका

0 159

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुँच कर घटनास्थल का लिया जायजा

बहराइच : फखरपुर थाना क्षेत्र में दो बच्चों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या कर दोनों बच्चों के शवों को धान के खेत में फेंक दिया गया है। हत्या की सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है,फिलहाल शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर ग्राम पंचायत के गजाधरपुर-बसंता सम्पर्क मार्ग पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात हत्यारों ने दो बच्चों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बच्चों के शवों को धान के एक खेत में फेंक दिया है।

हत्या के बाद से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है। मौके पर सुबह से ही भारी संख्या में घटना स्थल के पास लोग एकत्रित हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी गयी है लेकिन अभी बच्चों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान करने के प्रयास मे लगी हुई है।फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर ग्राम पंचायत के गजाधरपुर-बसंता संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे शनिवार की सुबह धान के खेत से एक लड़के व एक लड़की का शव बरामद हुआ। लड़के की उम्र करीब आठ वर्ष एवं लड़की की उम्र 10 वर्ष है।

दोनों बच्चे केवल लोवर पहने हैं। दोनों बच्चों की हत्यारों ने गला रेतकर निर्मम हत्या की है। इसके बाद शव को धान के खेत में फेंक दिया है। पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने धान के खेत में दोनों बच्चों का शव देखा। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या मे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसओ फखरपुर राजेश कुमार को दी। घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों बच्चों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हत्या शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। मौके से मास्क भी मिले हैं। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर कमलेश कुमार मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.