diwali horizontal

मानवता की सेवा ही राष्ट्र की सेवा: जगदम्बा

0 197

रामनगर, बाराबंकी :  पीड़ित और दुखी मानवता की सेवा करना राष्ट्र की सेवा है। एक दूसरे की मदद हमारी संस्कृति का हिस्सा है। उक्त विचार रामनगर तहसील बार के अध्यक्ष जगदम्बा सिंह ने रेडक्रास व ऑंखें फाउण्डेशन द्वारा आयोजित कपड़ा वितरण कार्यक्रम तहसील परिसर में व्यक्त किये। तहसील बार महामंत्री सुरेश मिश्रा ने कपड़ा बैंक से जुड़े प्रदीप सारंग व हरिप्रसाद वर्मा की तारीफ करते हुए ठंढ से ठिठुर रहे लोगों को राहत पहुँचाने का कार्य बहुत ही पुण्यदायी है। कार्यक्रम में आँखें फाउण्डेशन के अध्यक्ष सदानन्द वर्मा, ग्रीन गैंग समन्वयक रजत बहादुर वर्मा, जिला प्रभारी सत्येन्द्र कुमार ने भी विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर सामाजिक व हरियाली क्षेत्र में विशेष कार्य करने हेतु शीतल पाण्डेय, पूर्णिमा त्रिवेदी, मीनाक्षी शुक्ला, विनय रावत, आकर्षित वर्मा, अरूण कुमार, ललित पाण्डेय, कुलदीप कुमार को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कपड़ा बैंक द्वारा पुराने कपड़ों के वितरण कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रकेशकान्त मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष जुगुल किशोर, सतीश चंद्र शुक्ला, वेदप्रकाश श्रीवास्तव, शिवप्रकाश अवस्थी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.