diwali horizontal

इकदिल थाना परिसर में कराया सेवाश्रम ने वृक्षारोपण

0 126

इटावा/इकदिल : 28 सितंबर।वृक्षों के बिना धरा पर पानी नहीं होगा और पानी के बिना जीवन की कल्पना बेईमानी है उक्त वक्तव्य सेवाश्रम महिला मोर्चा के तत्वाधान में इकदिल थाना परिसर में आयोजित  वृक्षारोपण कार्यक्रम में थानाप्रभारी इकदिल रमेश सिंह ने व्यक्त किए।

कार्यक्रम को सेवाश्रम प्रमुख चौ. अमित त्रिपाठी एड., जिलाध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय, नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना, ने सम्बोधित करते हुए बृक्ष लगाने और उनके संरक्षण पर जोर दिया महिलामोर्चा जिलाप्रभारी प्रीति दुबे नगर अध्यक्ष डिम्पल दुबे, सोशल मीडिया जिला प्रभारी प्राची सक्सेना, वी के साधना ने सभी को पेड़ पौधे संरक्षित करने के लिए शपथ दिलाई इस अवसर पर युवामोर्चा जिलामहामंत्री अनुभव पाण्डेय, राजनारायण, हरदीप सक्सेना, आकाश मिश्रा, कुसुमा देवी, पुष्पा देवी, उमा, गिरिजा देवी, ऊषा, मनीषा देवी, सुनीता देवी आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.