
ये जीत मेरी नही जनता की जीत है : मोहम्मद अहमद

बहराइच : जनपद में हुए पंचायत चुनाव में मिली प्रधानी की जीत का श्रेय निर्वाचित महिला प्रधान ने जनता को दिया है चित्तौरा ब्लाक में सबसे ज़्यादा वोटों से मिली ऐतिहासिक जीत को जनता की जीत बताया है महिला प्रधान पंचशील शिक्षण संस्थान की सचिव है तथा इनके पति समाजसेवा के लिये सदैव तैय्यार रहते हैं जिनके कारण इतनी भारी जीत मिली।

विकास खण्ड चित्तौरा के मकोलिया ग्रामसभा में हुए पंचायत चुनाव में 2474 वोट पड़े जिसमें 123 वोट निरस्त पाए गए शबीना अहमद को 1647 वोट तथा दूसरे प्रतियाशी आसमा खातून 704 वोट प्राप्त हुए जिसमे शबीना अहमद ने 947 वोटों से चुनाव जीतकर ब्लाक में टॉप किया पंचशील शिक्षण संस्थान की सचिव महिला ग्राम प्रधान शबीना अहमद ने इस जीत को जनता की जीत बताया।उनके पति समाजसेवी मोहम्मद अहमद ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता द्वारा मिले इस प्रेम का एहसास मैं और मेरा परिवार ज़िन्दगी भर नही उतार सकता जनता की दिनरात सेवा करना मेरी प्राथमिकता होगी।शबीना अहमद के जीत से मकोलिया,रमना,कटहना,बनकटवा,तेलियन पुरवा तथा नरैनापुर में लोग एक दूसरे को मुबारक बाद पेश कर रहे हैं।