diwali horizontal

Waqf Bill पास होने पर बुरी तरह बिफरे शिया धर्मगुरु कल्बे जवाद।

0 1,553

 

लखनऊ Live: वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट पार्लियामेंट में पेश कर दी गई है.

 

इस बिल को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है. विपक्ष ने मोदी सरकार पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं. वहीं देश के तमाम मुस्लिम संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं.

इस बीच शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने बड़ा बयान दिया है. कल्बे जवाद ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक कांग्रेस की देन है, भाजपा इसे पास कर रही है.

कल्बे जवाद ने आगे कहा कि वक्फ बिल दो लोगों नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की गद्दारी की वजह से पास हो पाया है, अगर ये लोग सरकार का साथ नहीं देंगे, सरकार के पिट्ठू नहीं बने रहेंगे, क्रॉस वोटिंग करेंगे तो बिल पास नहीं होगा, नहीं तो आगे इनके पक्ष में वोट नहीं देना चाहिए
कांग्रेस की नीतियां भी इजराइल में बनती थीं, वो उन्हें लागू करते हैं, सरकार बेईमानी में लगी हुई है, दिल्ली में बड़े-बड़े होटल वक्फ की संपत्ति पर बने हैं, अंबानी का घर दुनिया का सबसे खूबसूरत घर है, वो वक्फ की संपत्ति पर बना है, उनके इशारे पर ये बिल लाया जा रहा है. लखनऊ के आसिफी इमामबाड़े में जुमे की नमाज के बाद शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने जेपीसी में पेश वक्फ संशोधन विधेयक की रिपोर्ट को लेकर कहा कि सरकार सिर्फ मस्जिदों को ही क्यों देख रही है, एक लाख से ज्यादा मंदिर भी अवैध बना दिए गए हैं, हर थाने में अवैध मंदिर बन गए हैं, मंदिरों का सोना निकालकर बांट देना चाहिए, सरकार सिर्फ मस्जिदों को ही निशाना बना रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.