diwali horizontal

शिम्भावली शुगर मिल ने किसानों का किया 6 करोड़ भुगतान

0 215

ज़िलाधिकारी ने किसानों की समस्या का लिया संज्ञान तभी हुआ भुगतान।

बहराइच : चीनी मिल चिलवरिया द्वारा किसानों के गन्ना का भुगतान न किये जाने के कारण किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था किसानों की इस समस्या का ज़िलाधिकारी शम्भु कुमार ने संज्ञान लेते हुए द शिम्भावली शुगर मिल चिलवरिया पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।मिल प्रशासन पर तुरंत भुगतान किए जाने का दवाब बनाया जिसपर आज मिल ने गन्ना किसानों को 6 रुपये का भुगतान कर दिया।किसानों ने ज़िलाधिकारी के इस सराहनीय प्रयास की जमकर सराहना की।

जनपद में चीनी मिलों के भुगतान से संबंध में ज़िलाधिकारी ने सभी की बैठक बुलाकर किसानों के बकाया भुगतान को जल्द से जल्द किये जाने का निर्देश दिया गया जिसके अनुपालन में चीनी मिल शिम्भावली के मुख्य महाप्रबंधक पी0एन0सिंह ने इसी माह भारत सरकार से प्राप्त सब्सिडी 981 लाख को मिलाकर किसानों को छह करोड़ रूपयों का भुगतान कर दिया।श्री सिंह ने बताया कि माह के अंत तक 30 करोड़ रुपयों का और भुगतान किसानों को कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.