diwali horizontal

शिवपाल सिंह यादव: युवाओं को रोजगार मिले, IAS की परीक्षा में हिंदी को बढ़ावा मिले

0 214

 

लखनऊ : समाजवादी पार्टी की साइकिल छोडकर अलग पार्टी बनाने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार की सुबह प्रसपा प्रदेश कार्यालय से साइकिल सन्देश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तमाम नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे

 

साइकिल सन्देश यात्रा पहले दिन लखनऊ से उन्नाव तक जाएगी। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार मिले, IAS की परीक्षा में हिंदी को बढ़ावा मिले। सरकार कोरोना के समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों को मौके दे ये हमारी साइकिल यात्रा से संदेश निकलेगा। उन्होंने कहा यूपी में अब समाजवादियों की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव को जो कहना था वो मैंने कह दिया। लेकिन उनके समर्थन का बहुत दिनों तक इंतज़ार नहीं करूंगा। उन्होंने कहा सभी समाजवादियों को साथ आना चाहिए लेकिन हम इस इंतज़ार में बहुत दिनों तक नहीं रुकेंगे

 

प्रसपा पार्टी ने बेरोजगारी मुददे पर लखनऊ से दिल्‍ली तक साइकिल संदेश यात्रा का ऐलान किया है जो बुधवार को लखनऊ से शुरू होकर 26 सितंबर को दिल्‍ली पहुंचेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.