diwali horizontal

जाड़े का मौसम शुरू होते ही हर तरफ़ तकलीफ़ देने वाले दृश्य

0 183

लखनऊ : जाड़े का मौसम शुरू होते ही हर तरफ़ तकलीफ़ देने वाले दृश्य दिखाई दे रहे हैं। इसी को देखते हुए आल इंडिया शिया हुसैनी फंड ने समाज सेवा हेतु कदम उठाया है। यह पहला मौका नहीं है जब आल इंडिया शिया हुसैनी फंड ने इस तरह से काम किया है।  हमेशा से समाज सेवा में आगे रहने वाले ऑल इण्डिया शिया हुसैनी फॅन्ड द्वारा आज 114 (एक सौ चौदह) लोगों में कम्बलों तथा 35 लोगों में रजाई का वितरण किया गया ।  संस्था के चेयरमैन मोहम्मद जकी, महासचिव हसन मेहदी (झब्बू), इसारूल हसन, सिराजुल हसन आदि ने कम्बलों का वितरण किया।

संस्था ने अपने शिक्षा केन्द्र अल-फात्मा की छात्राओं को भी कम्बल तथा रजाई वितरित किये। एक कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने देश और समाज के लिए दुआएँ भी की। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम को सफल बनाने वालों को धन्यवाद दिया गया। यह जानकारी हुसैन ज़ामिन नकवी प्रचार मंत्री ने दी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.