diwali horizontal

गरीब को मिली दुकान, कोतवाल पंकज की हो रही सराहना

0 189

 

बाराबंकी : नगर कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेक कार्य को लेकर हर तरफ कोतवाल की हो रही है प्रंशसा, हर की जुबा से पुलिस के लिये दुआ निकल रही है। पुलिस की छवि को लेकर लोगो का नजरिया बदल रहा है। मामला शहर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग में कोरोना महामारी के पूर्व में नगर पालिका प्रशासन द्वारा  अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया था। इस अभियान में महम्मद नसीर की फर्नीचर की दुकान आवास विकास जय हिन्द स्कूल के सामने थी। अतिक्रमण के दौरान नसीर की दुकान को तहस नहस कर दिया गया था। जिससे नसीर मानसिक तनाव के दौर से गुजरने लगा था।

 

लाक डाउन के दौरान मो. नसीर ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन मोहल्ले वालो ने बचा लिया, जब इसकी जानकारी शहर कोतवाल पंकज कुमार सिंह को लगी तो पीड़ित नसीर की मदद के लिये मोहल्ले के मो. अली हसन, मो. अलीम हसन, अब्दुल कबी के सहयोग से उसके घर राशन और आर्थिक मदद की और दुकान हटाये जाने से उसके परिवार के सामने रोजी रोटी की गम्भीर संकट उत्पन्न होने लगी  जिससे वह परेशानी के दौर से गुजरने लगा था। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी पंकज के प्रयास से मो. नसीर के लिये बड़ेल तिराहे के पास नगर पालिका द्वारा उसके लिये एक दुकान अवाटन कराया। पंकज कुमार की मेहनत रंग लाई पीड़ित नसीर को नगर पालिका से दूकान मिल गयी। आज मो. नसीर ने अपनी दुकान का शुभारम्भ किया जिसका उद्धघाटन कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह से कराया। पंकज द्वारा एक गरीब को रोजगार मिला है जिसको लेकर शहर में पंकज की चर्चा बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.