
ऊंचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के पूरे टीकाराय मजरे इटौरा बुजुर्ग में बुधवार की रात घर में शॉट सर्किट से आग लग गई और जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखी नकदी समेत हजारों कीमत की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। गांव निवासिनी धनपाता पत्नी स्व0रामसुमेर के यहाँ बीती रात्रि विधुत के शॉर्ट सर्किट से घर मे आग लग गई और जब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखी 3000 रुपये की नकदी समेत हजारों कीमत का सारा सामान जलकर राख हो गया । वहीं सूचना के बाद भी राजस्व विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।