diwali horizontal

शुभ गुप्ता बने प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश युवा इकाई के अध्यक्ष

0 199

उन्नाव : उन्नाव के व्यापारी नेता शुभ गुप्ता को प्रान्तीय व्यापार मण्डल,उत्तर प्रदेश का युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष सर्वसम्मति से प्रान्तीय व्यापार मण्डल के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने घोषित किया।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने शुक्लागंज कार्यालय पर शुभ गुप्ता का मनोनयन कर माला पहना कर स्वागत करते हुए बताया की शुभ गुप्ता निरंतर व्यापारियों की समस्याओं पर आवाज उठाते रहे हैं।वे निडर होकर व्यापारियों की सभी मांगों को उठाते हैं।

 

व्यापारी समाज के प्रति उनके समर्पण को देख कर ही प्रान्तीय व्यापार मण्डल ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, शुभ गुप्ता प्रान्तीय व्यापार मंडल के उन्नाव जिलाध्यक्ष रहे हैं और किराने का व्यापार है, अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की शुभ गुप्ता प्रदेश में युवा व्यापारियों को जोड़ने का काम करेंगे, इस पद पर उनके मनोनयन से उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल को मजबूती मिलेगी।1

 

माह में वे अपनी कार्यकारिणी घोषित करेंगे, इस मौके पर शुभ गुप्ता ने उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल को धन्यवाद देते हुए निष्ठा से संगठन से जुड़े रहकर व्यापारियों की आवाज बनने का संकल्प लिया, उक्त कार्यक्रम में  अभिमन्यु गुप्ता, राजन कनौजिया, अनिल सिंह , राकेश कुमार गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, तुषार गुप्ता, ऋषि गुप्ता, अरुण सविता, रज्जन यादव, राजीव सिंह, फरहान अहमद सहित तमाम संगठन के कार्यकर्ता व छेत्रिय व्यापारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.