
अमेरिका में शटडाउन शुरू!
इससे हजारों सरकारी कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर जाने की नौबत आ गई है.
शटडाउन की वजह से सरकार के कई गैर-ज़रूरी कार्यक्रमों और सेवाओं के भी बंद होने का ख़तरा पैदा हो गया है.
आइए जानते हैं क्या है अमेरिकी शटडाउन. ये स्थिति क्यों आती है और इससे ट्रंप सरकार पर क्या असर होगा.
दरअसल अमेरिका में सीनेट में सरकार के खर्चों को लेकर सहमति नहीं बन पाई. लिहाजा इससे जुड़ा बिल पास नहीं हो पाया.
