diwali horizontal

फिर से शुरू होगा SIR अभियान

0 66

फिर से शुरू होगा SIR अभियान

इंडिया Live:लखनऊ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान बड़ी परेशानी सामने आई है। शहर में करीब 38.87 प्रतिशत, यानी 14 लाख से अधिक वोटर ऐसे हैं, जिनके नाम गणना प्रपत्र जमा न होने के कारण वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। इसे लेकर जिला निर्वाचन प्रशासन में हलचल तेज है। अब SIR अभियान की अवधि आगे बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। लखनऊ में कुल 39.87 लाख वोटर्स है, जिनका SIR होना है।

विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्र जमा होने की स्थिति में भी बड़ा अंतर सामने आया है। मलिहाबाद में 82.52 प्रतिशत और मोहनलालगंज में 82.71 प्रतिशत प्रपत्र जमा हुए हैं। कैंट विधानसभा में यह आंकड़ा 77.68 प्रतिशत है। लखनऊ पश्चिम में

69.67 प्रतिशत, बीकेटी में 68.13 प्रतिशत और लखनऊ उत्तर में 60.59 प्रतिशत प्रपत्र जमा हुए हैं। लखनऊ मध्य में 61.21 प्रतिशत, लखनऊ पूर्व में 62.63 प्रतिशत और सरोजनीनगर क्षेत्र में औसतन 64.82 प्रतिशत गणना प्रपत्र ही जमा हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारियों का आकलन है कि SIR अभियान शुरू होने से पहले मतदाता सूची में कई ऐसे नाम शामिल थे, जो दो या तीन जगह से वोटर थे। अभियान के दौरान ऐसे मतदाता केवल एक ही गणना प्रपत्र भरकर जमा कर रहे हैं, जिससे कुल वोटरों की संख्या में कमी आ रही है। इसके अलावा मृत और विस्थापित वोटरों के नाम हटने से भी आंकड़ों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

फिलहाल SIR अभियान की तारीख 26 दिसंबर तक बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 30.37 प्रतिशत वोटरों का गणना प्रपत्र जमा न होना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि जिले में SIR की अवधि और बढ़ाई जा सकती है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से छूट न जाए। अगले साल फरवरी से युवाओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.