
SITAPUR BREAKING NEWS
त्रिस्तरीय पंचायत सीटों के लिए कुल 227 पर्चे बिके

बिसवां नगर सीतापुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रिकार्ड पर्चे बिके। इस कारण कोरोना से बचाव के नियम दरकिनार हो गए। जिनमें ग्राम प्रधान के 21 अनुसूचित जाति 20 पिछड़ा वर्ग 47 महिला 8 अनारक्षित कुल 96 पर्चे बाइक तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 17 अनुसूचित जाति 12 पिछड़ी जाति 18 महिला तथा 3 अनारक्षित पर्चो की बिक्री हुई और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 10 अनुसूचित जाति 13 पिछड़ी जाति 41 महिला 17 अनारक्षित पर्चे बिके। नामांकन फार्म लेने वालों की भारी भीड़ पहुंचने से कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ रही हैं। न कोई सामाजिक दूरी का पालन कर रहा है और न ही मास्क का प्रयोग हो रहा है। यह हाल तब है जब रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी न तो दावेदार मानने को तैयार हैं और न ही अधिकारी ही ध्यान दे रहे हैं
कोविड पॉजिटिव होने के चलते पंचायत चुनाव में जनता के बीच नहीं पहुंच पाएंगे पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद

सीतापुर : कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित ने बताया कि पंचायत चुनाव में जितिन प्रसाद का आना तय था। इस समय वह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी हैं। तमाम रैलियों को लगातार उनके द्वारा संबोधित किया गया है तमाम कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करते रहे हैं। इसी बीच उनकी तबियत बिगड़ गई जांच कराने पर कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। जिसके चलते वह जिला पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले पा रहे। हालांकि उन्होंने हम से संवाद करते हुए बताया कि डिजिटल माध्यमों से वह जनता एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े रहेंगे और कांग्रेस के प्रत्याशियों का मार्गदर्शन भी करते रहेंगे।
पंचायत चुनाव हेतु कांग्रेस ने की बैठक

सीतापुर : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जनपद प्रभारी शाहनवाज मंगल आजमी के नेतृत्व में एक बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मंगल आजमी ने बताया कि प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को गंभीरता पूर्वक काम करना है। प्रत्येक जिला पंचायत वार्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है एवं पुरजोर ताकत के साथ जिला पंचायत का चुनाव लडना है।
जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा की प्रत्येक वार्ड से जिला कमेटी के पदाधिकारी गण व ब्लॉक अध्यक्ष गण नाम प्रस्तावित करेंगे। जिन पर स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा विचार कर पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। बैठक में आए हुए पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव भी दिए जिनको जनपद प्रभारी द्वारा नोट किया गया तथा आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य सुरेश गुप्ता, अल्पना सिंह, संतोष भार्गव, रामफल चैधरी, राजीव शर्मा, धीरेश कश्यप, जेपी शुक्ला, सुधाकर मिश्रा, संजय दीक्षित, अमांन वर्धन, रेहाना खातून, सुभाष राजवंशी, रामदत्त यादव, पंकज राजवंशी, श्रेष्ठ तिवारी, दिलेर सिंह, अक्षय श्रीवास्तव, संजय सिंह, दीपक वर्मा, निजामुद्दीन आजाद, अनुपमा द्विवेदी, अभव्या सिंह, गुड्डी, शिवपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चैहान, उपदेश गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मनरेगा रिकार्ड रूम में लगी आग स्वाहा हुए कागजात

मिश्रिख सीतापुर: विकासखंड मिश्रित कार्यालय के परिसर में स्थित मनरेगा सेल रिकार्ड रूम में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध परिस्थियों में आग लग गई है। अचानक आग लगने से मनरेगा के तमांम अभिलेख व डाटा जल कर राख हो गए है। हालांकि अभी तक आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। जहां इसके पीछे विभाग के एक लेखाकार जितेन्द्र कुमार की लापरवाही को बताया जा रहा है। वहीं कुछ लोग दबी जुबान से कह रहे है कि मनरेगा में हुए भारी घोटाले के सबूतों को मिटाने का प्रयास किया गया है। सूत्रों की माने तो बीते पांच वर्षों के दौरान मनरेगा में जमकर घोटाला हुआ था।
पंचायत चुनाव के बाद इसकी जाँच होनी थी। सवाल तो यह है कि आखिर ऐसा सा कौन कारण रहा कि सिर्फ मनरेगा की फाइलें और कंप्यूटर ही आग की भेंट चढ़ गये । जबकि अन्य कमरों की बिजली तक गुल नहीं हुई। मामला एक जांच का गम्भीर बिषय उत्पन्न करता है। फिलहाल आग कैसे और किन कारणों से लगी स्पस्ष्ट नहीं है। हालांकि अफ सर इस बात से इंकार कर रहे हैं और बिजली के सार्ट सर्किट से आग लग जाने की पुष्टि कर रहे हैं लेकिन फिर भी समूचे ब्लाक में अफ रा तफ री का माहौल बना हुआ है। खंड विकास अधिकारी व्दारा दी ग जानकारी पर उपजिलाधिकारी गिरीस कुमार झा व कोतवाल मनोज कुमार ने मौके पर आकर मनरेगा कक्ष का निरीक्षण भी किया है।