diwali horizontal

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण के तहत छात्र छात्राओं को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 

स्मार्ट फोन पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे 

0 108
उरई (जालौन) कस्बा गोहन के केशव देव तिवारी महाविद्यालय गोहन में उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2022 के अन्तर्गत स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह सेंगर बना जी रहे! एवं रजनीकांत दुबेद्वी सदस्य प्रबन्धकारणी समिति ने अध्यक्षता की! कार्यक्रम लवकुश त्रिपाठी की व्यवस्था देख रेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र सोनी जिला पंचायत सदस्य रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इसके पश्चात कार्यवाहक प्राचार्य कृष्ण मुरारी शुक्ला, प्रवक्ता अम्बरीष तिवारी, विपिन चौरसिया, कमलेश वर्मा,ने बैंज अलंकरण तथा छात्र छात्राओं की ओर से रोहित कुमार, अंकुश कुमार शर्मा,अंशू तोमर, अमित कुमार, ने माल्यार्पण कर आऐ हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए कार्यवाहक प्राचार्य कृष्ण मुरारी शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में सशक्त करने के लिए। स्मार्ट फोन वितरण योजना 2022 को संचालित कर रही है। अतः सभी छात्र छात्राएं इस योजना से लाभान्वित होकर शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट फोन का उपयोग कर आगे बढ़े। मुख्य अतिथि रामेन्द्र सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मां० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन देकर उनके शैक्षिक उन्नयन की दिशा में योगदान किया है। अतः हम स्मार्टफोन के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करके आगे बढ़ने में अग्रसर हो। विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र सोनी ने भी छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए। उत्तर प्रदेश सरकार की शैक्षिक योजनाओं से लाभान्वित होने का संदेश दिया। महाविद्यालय के संस्थापक शाशिकान्त दुबेद्वी ने छात्र छात्राओं को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज संचार प्रणाली का युग है।जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संचार साधनों का विकास हुआ है।इन संचार माध्यमों से जुड़कर जीवन को उन्नति के पथ पर ले जाऐ। उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्र छात्राओं के लिए स्मार्ट फोन वितरण योजना संचालित की है।वही कालेज की ओर से निशुल्क बाई फाई की सुविधा प्रदान की जा रही है। अतः अपने पाठ्यक्रम एवं अन्य शैक्षिक तैयारियां स्मार्ट फोन के माध्यम से करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रजनीकांत दुबेद्वी ने छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला ।बी०ए० बी०एस०सी ०के 78 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए है। कार्यक्रम का संचालन रामरूप वर्मा सदस्य प्रबन्धकारणी समिति ने किया है।इस मौके पर सत्यप्रकाश शुक्ला,मानिक चंद निराला, रामकुमार परिहार, श्याम सिंह राजपूत,अभिनय कान्त मिश्रा, अभिमन्यु पटकार,अनुराग तिवारी उर्फ अन्नू, राजपाल चौहान,डॉ० अनिल कुमार, कृष्ण मुरारी शुक्ला,अमरीष तिवारी, बिपिन चौरसिया, कमलेश कुमार वर्मा, भोला पाठक, नीलकमल, बिपिन कुशवाहा, कृष्ण कुमार पांचाल, सियाराम, सुमन, एवं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स के त्रिलोकी नाथ त्रिवेदी,संजय कुमार, नितिन कुमार, अर्पिता सिंह व छात्र छात्राएं आफरीन,अवानिका देवी, सीमा देवी, शीला देवी,शवनम चौधरी, उपासना चौधरी, भारती शर्मा, अंकित कुमार, अंकित मिश्रा, अंकुश शर्मा, अर्पित तिवारी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.