diwali horizontal

बीबीएयू में 25 जुलाई को होगा स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण, 223 पासआउट विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

0 70

बीबीएयू में 25 जुलाई को होगा स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण, 223 पासआउट विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ द्वारा डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पासआउट विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जाएंगे। यह वितरण कार्यक्रम 25 जुलाई 2025 को सुबह 11:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान विद्यापीठ सभागार (SEES हॉल) में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राज कुमार मित्तल विद्यार्थियों को डिवाइस सौंपेंगे।डीन स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) प्रो. नरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि इस योजना के द्वितीय चरण में 223 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन या टैबलेट वितरित किए जाएंगे। ये वे विद्यार्थी हैं, जिनका डाटा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सत्यापित किया जा चुका है। इससे पहले प्रथम चरण में 40 विद्यार्थियों को यह सुविधा दी जा चुकी है। आने वाले समय में जैसे-जैसे अन्य विद्यार्थियों का डाटा सत्यापित होता जाएगा, उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से यह डिवाइस उपलब्ध कराए जाएंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और निर्धारित समय पर पहचान पत्र के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। वितरण प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए छात्रों से समयबद्धता, अनुशासन और समन्वय बनाए रखने की भी अपील की गई है।छात्रों को किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.bbau.ac.in पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।यह पहल विश्वविद्यालय द्वारा डिजिटल शिक्षा को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे तकनीकी उपकरणों की सहायता से छात्र डिजिटल संसाधनों तक सरलता से पहुंच पाएंगे और उनकी अध्ययन क्षमता में वृद्धि होगी। तकनीक से जुड़ाव विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक बल्कि प्रतियोगी और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी सशक्त बनाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.