
उन्नाव : जनपद उन्नाव में नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है कभी निराला कवि और चन्द्र शेखर आजाद को अपना आदर्श मानने वाला उन्नाव का युवा आज नशे के जाल में फंस कर अपना जीवन व्यर्थ कर रहा है जनपद उन्नाव में कई ऐसे गिरोह सक्रीय है जो नशे का व्यापार करके युवाओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है निम्न स्थानों पर इसकी भूमिका अति संदिग्ध है काशीराम कालोनी,शेखपुर नहर,हहपब बालिका इंटर कालेज के पास,केसरगंज ,ईदगाह,राऊ गांव,थाना गांव,शुक्लागंज आदि स्थान ऐसे है जंहा पर लोगो की अवैध व्यापार की शिकायतें सबसे ज्यादा है जहां बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ का कारोबार फल-फूल रहा है ऐसे में जरूरी है जिला प्रशासन बढ़ते अवैध कारोबार में लगाम लगाएं जिसकी मांग की आज के प्रदर्शन में जिले के कई संस्था सम्मिलित रहे शुरुआत पन्नालाल पार्क से जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर हाथों में पोस्टर बैनर लेकर लोगों को जागरूक भी किय
मुख्य उद्देश है जिले के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाए नशे के तरफ जाने से रोका जाए वही आयोजक चेतन मिश्रा ने बताया आज नशा मुक्त उन्नाव की शुरुआत हुई है जिस तरीके से लोगों का जुड़ाव हुआ है उसे यह बात तो बिल्कुल साफ है कि उन्नाव नशे की ओर अग्रसर है मैं उन्नाव वासियों से निवेदन करूंगा मेरी इस मुहिम में आगे बढ़कर भाग ले वही प्रमुख रूप से चेतन मिश्रा युवा समाजसेवी पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री युवा अवध पूर्व बजरंग दल जिला मीडिया प्रभारी उन्नाव ,बजरंग दल रघुवंश त्रिवेदी,अखिल भारतीय ब्राम्हण महा सभा विजय त्रिपाठी ,राष्ट्रीय परशुराम जन कल्याण संस्था नपेद्र मिश्रा,जन समर्थन दल शुभम सिंह,राष्ट्रीय योगी सेना सुमित राणा सोनी,अलबेली सामाजिक संस्थान,हिन्दू सेना, हिन्दू राष्ट्र शक्ति,वेटर्स इंडिया पूर्व सैनिक संगठन के साथ भारी संख्या में युवाओं ने भागीदारी तय की।