diwali horizontal

सामाजिक संस्था नवयुग जन चेतना सेवा संस्थान द्वारा कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

0 344

उन्नाव : सामाजिक संस्था नवयुग जन चेतना सेवा संस्थान द्वारा चलाई जा रही मुहिम दहेज प्रथा का अंत कब के अंतर्गत रविवार को गदन खेड़ा चैराहे पर स्थित गायत्री गार्डन गेस्ट हाउस में संस्था का कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार नसीर अहमद की अध्यक्षता में राजा राममोहन राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए प्रारंभ हुआ परिचय सम्मेलन में संस्था के कार्यकर्ता जहां लखनऊ कानपुर हरदोई रायबरेली उन्नाव से पधारे वहीं पर इस कार्यक्रम में जनपद उन्नाव के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए जिन्होंने संस्था के संस्थापक पुत्तन लाल पाल के नशा मुक्त, दहेज मुक्त और शिक्षा युक्त संबोधन को सुनकर 123 नए लोगों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें मंच पर बुलाकर संस्था का सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

 

इसके अतिरिक्त दहेज मुक्त  ग्राम सेवा खेड़ा  बिछिया से पधारी रिंकी आरती खुशबू रोशनी भरत भगवती प्रसाद राजू वर्मा आदि को इस मुहिम में  सक्रिय योगदान हेतु  मंच पर प्रशस्ति पत्र और गायत्री मंत्र की पट्टिका डाल कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मनोज मुकेश सुरेश मंजेश पाल राम रतन पाल पवन नरेंद्र महानंद राजन साहू उदल फौजी रामबालक रज्जनलाल ज्ञान शंकर राजू दीपू जितेंद्र रमा गोमती देवी शालिनी रावत रमा राकेश पाल सहित दो सैकड़ा लोग इस कार्यक्रम के हिस्सा बने और 53 लोगों ने संस्था का संकल्प पत्र भरकर दहेज न लेने न देने की शपथ भी ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.