diwali horizontal

समाज कल्याण विभाग ने बनकटा स्थित वृद्धाश्रम के 22 वृद्ध व्यक्तियों को भगवान राम की नगरी अयोध्या का कराया भ्रमण

0 158

 

बस्ती।  जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा बनकटा स्थित वृद्धाश्रम के 22 वृद्ध व्यक्तियों को भगवान राम की नगरी अयोध्या का भ्रमण कराया गया। वृद्ध व्यक्यिों ने राम मंदिर, रामजन्म भूमि, कनक भवन, हनुमान गढ़ी, अयोध्या नयाघाट का दर्शन किया। इस भ्रमण कार्यक्रम से सभी वृद्धजन काफी प्रसन्न नजर आये।
उल्लेखनीय है कि वृद्धाश्रम में पहली बार इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी स्थानीय स्तर पर प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जायेंगा। भ्रमण के लिए वृद्धजन शान्ती दूबे, भानमती, मंजू, शोभावती, चना, बतासा, निर्मला, धनराजी, कुसुमावती, हरशान्ती, राधेश्याम तिवारी, संजीव नारंग, सदावृक्ष, बसन्त, अजय, माया, रामउग्रह, सत्यनरायन सक्सेना, आशा, शिवकन्या एंव कबूतरा तथा उनके साथ देख-रेख के लिए कर्मचारीगण मीना पाण्डेय, तारा देवी, मालती, जया, राहुल मिश्रा, दिनेश सिंह एवं जगतराम साथ में रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.