diwali horizontal

अग्नि पीड़ितों को समाजसेवी ने पहुंचाई मदद

0 108

अयोध्या। रुदौली विधानसभा अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा जमुनिया मऊ में लगी आग से तीन दलित परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई अग्निकांड की खबर मिलते ही समाजसेवी राजन पांडे अपने पुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडे को भेजकर तीनों परिवारों को दरी चद्दर कंबल महिलाओं को कपड़े एवं 500-500 रूपये नगद सहायता राशि उपलब्ध कराई व गरीबों को भरोसा दिलाया कि वह और उनका परिवार सभी लोगों के साथ है। समाजसेवी राजन पाण्डेय ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में इस परिवार पर क्या बीत रही होगी यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है सभी संभ्रांत भाइयों से निवेदन है कि इन गरीबों की मदद कर इनका आशियाना बसाने में इनकी मदद करें ऊपर वाला आपकी मदद करेगा क्योंकि जब तक गरीब दुखी रहेगा हमारे ना तो गांव का भला होगा ना जिले का भला होगा ना प्रदेश का भला होगा इसलिए गरीबों के प्रति भेदभाव खत्म करिए और इनकी मदद करिए इनसे मिलजुल कर इनका सम्मान करिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.