diwali horizontal

समाजसेवी संतोष वर्मा ने 500 निराश्रित महिलाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित किया

0 182

सीतापुर :  लहरपुर के करस्योरा गांव में समाजसेवी संतोष वर्मा ने एक कार्यक्रम में 500 से अधिक निराश्रित महिलाओं को कम्बल वितरित कर उनका सम्मान किया। अपने पुत्र समीर के जन्मदिन व माता पिता की स्मृति में समाजसेवी संतोष वर्मा द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती नीरज वर्मा ने कहा की मां बच्चे की पहली पाठशाला है मां के बिना धरती की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकारों ने महिला सशक्तिकरण के अनेक कार्यक्रम चलाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम अध्यक्ष लहरपुर विधायक सुनील वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि निराश्रित व जरूरतमंदों की सेवा पुनीत कार्य है ऐसे कार्यों से समाज में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना जागृत होती है।

 

विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विधायक ने इस अवसर पर निराश्रित महिलाओं को कंबल वितरित करते हुए कहा की समाज के गरीब व कमजोर वर्ग की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा करना है। कार्यक्रम में उपस्थित सुदूर क्षेत्रों से आयी 500 से अधिक निराश्रित महिलाओं को कंबल व भोजन पैकेट वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम आयोजक संतोष वर्मा ने मुख्य अतिथि लहरपुर विधायक सहित गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशीष कश्यप ने किया। कार्यक्रम में आनंदी देवी सरस्वती विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप द्विवेदी ने  गीत भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राकेश त्रिपाठी, संजय मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव, सभासद प्रदीप गुप्ता, महेश शर्मा, शैलेंद्र सिंह शैलू, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर वर्मा, ब्लाक प्रमुख परमेश्वरदीन भार्गव, मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, उत्तम वर्मा, वृंदावन के अमित कृष्ण महाराज, हरकेश वर्मा, भगवती गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.