diwali horizontal

स्मृति सभा में बोले समाजवादी चिंतक

0 177

बाराबंकी : गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के तत्वावधान में देवा रोड स्थित गांधी भवन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मौजूद समर्थकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मृति सभा की अध्यक्षता कर रहे गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कहा कि राजनारायण संघर्ष की प्रतिमूर्ति थे और हमेशा गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। वह गरीबों, किसानों के हित के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।

 

युवाओं को राजनारायण के संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजसेवी जमील-उर-रहमान ने कहा कि स्व. राजनारायण का साहस पूरे देश में तानाशाही ताकतों के खिलाफ प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। अपनी सैद्धांतिक समझदारी और लोकतांत्रिक निष्ठा के बल पर जनता ने उन्हें ‘नेताजी’ के खिताब से नवाजा। जिनका संघर्ष आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। सपा नेता हुमायूं नईम खान ने कहा है कि राजनारायण ने अपना पूरा जीवन वंचित वर्ग के उत्थान में लगा दिया। उन्होंने कभी सत्य से समझौता नहीं किया और हमेशा गरीबों के हक में संघर्ष किया। सभा का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस मौके पर विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, संजय सिंह, नीरज दूबे, पी.के सिंह, सत्यवान वर्मा, अनुपम सिंह राठौर, मो. फैसल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.