
कानपुर : मूल रूप से आगरा जनपद के बाह जुल्हापुरी निवासी सिपाही प्रवेश कुमार (32) ट्रैफिक लाइन में तैनात थे। जबकि पत्नी राधा नौबस्ता क्षेत्र में एलआईयू में कार्यरत हैं चार साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। बुधवार रात अचानक प्रवेश की हालत बिगड़ गई इस पर घर पहुंची राधा ने ट्रैफिक लाइन में कार्यरत सिपाहियों की मदद से उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है।