
बाराबंकी : सांसद उपेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि पूरे देश में विपक्षी राजनीतिक पार्टियों द्वारा किसानों को गुमराह व हमारी सरकार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश की जा रही है। किसानों को धान तौलाई में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं। लेकिन कुछ अधिकारी किसानों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। हैदरगढ़ के एक धान क्रय केन्द्र पर धान खरीद को लेकर शिकायत मिली थी, जिसके बाद मेने वहाँ के एसएमआई से जानना चाहा तो मुझसे उलटी सीधी बात करने लगा था। सांसद उपेन्द्र रावत एसएमआई के खिलाफ उच्चाधिकारी से शिकायत करेंगे।