diwali horizontal

देशभर में सपा अंबेडकर वाहिनी ने श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि मनाई- सुदर्शन 

0 57

देशभर में सपा अंबेडकर वाहिनी ने श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि मनाई- सुदर्शन 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘धरतीपुत्र’ श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि के मौके पर सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती जी के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अंबेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया वहीं सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव जी एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने दलित, गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्गों की आवाज को बुलंद किया।

उनका राजनीतिक जीवन सामाजिक न्याय और समानता की भावना से प्रेरित रहा। नेताजी ने हमेशा शोषित कमजोर वंचित दलित समाज के लिए अपनी सरकार में कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जिसका नतीजा है कि आज दलित समाज बड़े पैमाने पर इसका लाभ उठा रहा है
धरती पुत्र मुलायम सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित
Leave A Reply

Your email address will not be published.