diwali horizontal

सपा,बसपा,कांग्रेस पार्टियां खुद को सेकुलर कहती है लेकिन वो जातिवादी पार्टियां है।

0 182

 

लखनऊ : पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अय्यूब ने 4000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगाए जाने पर कहा की अक्टूबर 2016 से लगातार 56 दिन के प्रदर्शन के बाद दिसम्बर 2016 में शासनादेश के बाद हुई थी काउंसलिंग और 23 मार्च 2017 की बिना किसी उचित कारण के कारण भर्ती प्रक्रिया पर गैर कानूनी ढंग से लगा दी गयी रोक हाईकोर्ट में रिट पेटिशन के बाद 3 नवम्बर 2017 को हाईकोर्ट ने 2 महीने में सरकार को नियुक्ति का दिया था आदेश लेकिन सरकार नहीं करना चाहती वही डॉक्टर अयूब ने कहा भाजपा, RSS के लोग आरोप लगाते रहे हैं कि सरकारें तुस्टीकरण कर रही है।लेकिन आज की भाजपा सरकार दूसरी सरकारे छुपे तौर पर मुस्लिम विरोधी कार्य कर रही है।दूसरे शिक्षकों का स्टे के वावजूद भर्तियां हो रही है उर्दू टीचर जिनको हाईकोर्ट ने फैसला दिया था कि उन्हें 2 महीने नियुक्ति दी जाए इस सरकार और RSS की तुस्टीकरण की मानसिकता है, संविधान की अवहेलना सरकार कर रही है।पीस पार्टी तुस्टीकरण का घोर विरोध करती है।

भाजपा सरकार उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बर्गला रही है ये सरकार संविधान को भी नही मानती आज सरकार मुस्लिमो की अवहेलना कर रही है न्यायपालिका की अवहेलना कर रही है।डॉक्टर काफील पर रासुका लगाया गया मुझ पर ईद की मुबारकबाद देने पर रासुका लगाया गया।सरकार के मुँह पर जोरदार तमाचा है हमको और डॉक्टर काफील को न्याय मिला। पीस पार्टी गुंडों माफिया की विरोधी है।सरकार को मुस्लिम ही गुंडे माफिया दिखते है सरकार उन्ही के संपत्ति पर बुलडोजर चला रही है। सपा बसपा कांग्रेस की जो पार्टियां है वो खुद को सेकुलर कहती है लेकिन वो जातिवादी पार्टियां है।धर्म के आधार पर जाति के आधार पर किसी के साथ अन्याय होता है तो पीस पार्टी उसका विरोध करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.