diwali horizontal

लखनऊ के गढ़ी पीर खां वार्ड नंबर (97) से सपा पार्षद प्रत्याशी सिमरन सक्सेना ने मतदाताओं से घर जाकर संपर्क किया।

0 218

लखनऊ: नगर निकाय निर्वाचन का चुनाव प्रचार जोरों पर है। आगामी 4 मई को मतदान होना है। जिसके लिए प्रत्याशी अपने वार्ड में प्रचार के लिए समर्थकों के साथ निकल पड़े हैं । लखनऊ के गढ़ी पीर खां वार्ड नंबर (97) से सपा पार्षद प्रत्याशी सिमरन सक्सेना ने मतदाताओं से घर जाकर संपर्क किया।

इस दौरान प्रत्याशी ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। प्रत्याशी सिमरन सक्सेना ने कहा महिला होने की वजह से आपकी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर भली-भांति पूरा करेंगे। साथ ही वार्ड की नाली-गली एवं सड़क के विकास के साथ- साथ बच्चों की सुरक्षा व शिक्षा को हर हाल में प्राथमिकता देकर, क्षेत्र का विकास करने का कार्य करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.