
बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद इस समय थानों के निरीक्षण में लगे हुए और इसी क्रम में सोमवार पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली नगर का निरीक्षण किया पूर्व से निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के दृष्टिगत कोतवाली नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था सभी पुलिस कर्मी बवर्दी कोतवाली में तैनात रहे। पूर्व में पुलिस अधीक्षक ने कुर्सी,दरियाबाद व कोठी थाने का निरीक्षण किया था उसमें कुर्सी थाने में लापरवाही पर एक उपनिरीक्षक को थाने के चक्कर लगवाए थे उसी तरह दरियाबाद थाने के निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने एक कांस्टेबल थाने में चक्कर लगवाए थे
इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस कर्मी अलर्ट मोड़ पर थे और सभी बवर्दी कोतवाली में दिख रहे थे निरीक्षण में सर्व प्रथम पुलिस अधीक्षक ने कम्प्यूटर कक्ष,मेस,कार्यालय बैरक,हेल्प डेक्स,रजिस्टर माल खाना व सम्पूर्ण कोतवाली का निरीक्षण किया। और कोतवाली में तैनात ग्राम प्रहरियों को वर्दी व टार्च वितरित किया और सम्पूर्ण कोतवाली क्षेत्र में अपनी पैनी नजर रखने के निर्देश दिये।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु शाहिदा नसरीन प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह इत्यादि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।