diwali horizontal

किसानों की ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए सपा नेता,

0 151
उन्नाव  : गणतंत्र दिवस पर जहाँ एक तरफ लोग जश्न मना रहे थे वही दूसरी तरफ देश के किसान भाजपा सरकार से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे।किसानों के हक की लड़ाई में हजारों की संख्या में सपा के नेताओ ने ट्रैक्टर रैली निकालकर देश के अन्नदाता किसान के समर्थन करते नजर आए।पुरवा विधानसभा क्षेत्र से सपा से चार बार विधायक रहे उदयराज यादव ने अपने हजारों समर्थकों के साथ किसानों के पक्ष में ट्रेक्टर रैली निकाली।इस अवसर पर उन्होंने कहा भाजपा सरकार देश के अन्नदाताओं धोखा देने का काम कर रही है जो किसी भी हालत में बर्दास्त नही किया जाएगा।
उन्होंने कहा आज देश का किसान अपने हक की लड़ाई के पुलिस के डंडे भी खा रही जो बड़े शर्म की बात है।आखिर सरकार किसके लिये किसानों को।बर्बाद करने का काम कर रही है।इसी श्रंखला में युवा सपा नेता हरिकेश यादव प्रधान ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ किसानों के पक्ष में ट्रैक्टर रैली निकाली।
Leave A Reply

Your email address will not be published.